बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हर किरदार को बेहद खूबसूरत तरीके से निभाने के लिए जानी जाती है और इन दिनों कंगना सॉउथ की दिग्गज नेता दिवंगत जयललिता की बायोपिक की तैयारी में लगी है। इस फिल्म के लिए कंगना काफी मेहनत कर रही है।

कंगना जल्द ही फिल्म थलाइवी में जयललिता के किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसके लिए वह जोरदार तैयारी कर रही हैं। हाल ही में कंगना रनौत की टीम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से कंगना की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह भरतनाट्यम करती नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों के साथ जानकारी देते हुए लिखा गया है, परफेक्शन की तैयारी, कंगना रनौत आज सुबह जयललिता की बॉयोपिक के लिए भरतनाट्यम की प्रेक्टिस करती हुईं।
इससे पहले भी कंगना रनौत कि कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थीं जिनमें वह जयललिता के किरदार में ढलने की तैयारी कर रही थीं, इन तस्वीरों में कंगना की पूरी बॉडी में प्रोस्थेटिक ग्लू लगाया गया था।
इसके लिए कंगना बीते दिनों लॉस एंजलिस गई हुई थीं। कंगना की इन तस्वीरों को उनकी बहन रंगौली चंदेल ने शेयर की थीं। जयललिता के किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए कंगना रनौत भरतनाट्यम के साथ-साथ तमिल भाषा भी सीख रही हैं।

गौरतलब है कि फिल्म थलाइवी पॉलीटिशियन और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायोपिक है, जिन्हें भारत की आयरन लेडी कहा जाता है। इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा समीरा रेड्डी भी नत्रर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाने वाली है। फिल्म का निर्देशन ऐ एल विजय द्वारा किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



