Elle Beauty Awards में बॉलीवुड हसीनाओं ने लगाया ग्लैमर का हॉट तड़का, देखिये बेस्ट लुक्स

Summary :

बॉलीवुड हमेशा से अपनी ख़ूबसूरती और ग्लैमर के लिए जाना जाता है। हाल ही में मुंबई में आयोजित ELLE BEAUTY AWARDS में एक बार फिर ग्लैमर का तड़का देखने को मिला, जहां बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीनाओं ने शिरकत की। अब इस अवार्ड नाईट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आयी है।

बॉलीवुड हमेशा से अपनी ख़ूबसूरती और ग्लैमर के लिए जाना जाता है। हाल ही में मुंबई में आयोजित  ELLE BEAUTY AWARDS में एक बार फिर ग्लैमर का तड़का देखने को मिला, जहां बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीनाओं ने शिरकत की। अब इस अवार्ड नाईट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आयी है। 
स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर – 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस इवेंट में खूबसूरत रफल वाली ब्लैक ड्रेस में नजर आयी और  ब्लैक बूट्स के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। 
अपने दिलकश स्टाइल को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस इवेंट में फेद रंग की हाई स्लिट ड्रेस में नजर आईं। 
करीना कपूर खान इस ब्यूटी अवार्ड शो में  रेड एंड पिंक कलर के हाई स्लिट गाउन में करीना का खूबसूरत लुक देखने लायक था। 
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इस इवेंट में ब्लैक पैंट सूट के साथ फंकी शर्ट और हैट पहने नजर आये और छड़ी के साथ शानदार पोज़ देते दिखाई दिए। 
 यंग फैशनिस्टा जाह्नवी कपूर इस अवार्ड शो में डीप नैक और हाई स्लिट वाले गोल्डन गाउन में गजब तो लग ही रही थीं, साथ ही उनका बोल्ड मेकअप भी कमाल था।
एक्ट्रेस राधिका मदन ने इस इवेंट में अपने खूबसूरत लुक से सबका दिल जीत लिया। उनका फंकी स्टाइल वाला ब्लैक गाउन एकदम कमाल था। 
टीवी और बॉलीवुड में छा चुकी एक्ट्रेस गौहर खान इस इवेंट में न्यूड कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
फिल्म वॉर में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका भी इस इवेंट में पहुंचीं। अपने स्टाइलिश रफल गाउन में वे अच्छी लग रही थीं। 
फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स फेम एक्ट्रेस मालविका मोहनन इस इवेंट में लाल फ्रिल वाले गाउन में पहुंची। 

Ujjwal Jain