लंदन : इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के स्ट्राइकर हैरी केन को टॉटनेहम हॉट्सपर और साउथैम्पटन के बीच खेले गए मैच के दौरान मासंपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई। नार्थ लंदन स्थित क्लब ने इस बात की जानकारी दी है। मैच में 15 मिनट तक हैरी केन लंगड़ाते हुए चलते दिखे।
टॉटनेहम ने एक बयान में कहा, शुक्रवार को हुई जांच के बाद, हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हैरी केन को नए साल पर साउथैम्पटन के खिलाफ खेले गए मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई। बयान के मुताबिक, मेडिकल स्टाफ उनकी चोट की जांच करना जारी रखेगा और उनका ईलाज करेगा। केन ने इस पर कहा, तैयार हूं। मुश्किल समय ज्यादा देर तक नहीं रहता लेकिन मजबूत लोग टिकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



