HOCKEY : Navneet Kaur ने दिया Paris Olympic Games में जगह बनाने को लेकर बयान

Summary :

अटैकिंग मिडफील्डर Navneet Kaur ने सोमवार को कहा कि भारतीय महिला टीम लगातार तीसरी बार ओलंपिक कोटा हासिल करने को लेकर आश्वस्त है। घरेलु परिस्थितियों में भारतीय टीम अच्छी स्थिति में होगी। सविता पूनिया के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पिछले साल नवंबर में यहां मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ HOCKEY स्टेडियम में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। मेजबान टीम ने फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर प्रतियोगिता में अपना लगातार दूसरा खिताब जीता था। HIGHLIGHTS 13 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम। PARIS OLYMPIC में टॉप-3 टीम लेंगी हिस्सा। ओलिंपिक क्वालीफ़ायर…

अटैकिंग मिडफील्डर Navneet Kaur ने सोमवार को कहा कि भारतीय महिला टीम लगातार तीसरी बार ओलंपिक कोटा हासिल करने को लेकर आश्वस्त है। घरेलु परिस्थितियों में भारतीय टीम अच्छी स्थिति में होगी। सविता पूनिया के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पिछले साल नवंबर में यहां मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ HOCKEY स्टेडियम में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। मेजबान टीम ने फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर प्रतियोगिता में अपना लगातार दूसरा खिताब जीता था।

HIGHLIGHTS

  • 13 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम।
  • PARIS OLYMPIC में टॉप-3 टीम लेंगी हिस्सा।
  • ओलिंपिक क्वालीफ़ायर का आयोजन भारत के रांची में हो रहा है।

Navneet Kaur ने HOCKEY इंडिया की विज्ञप्ति में कहा कि रांची में जल्दी पहुंचने से हमें मुख्य पिच पर कुछ सत्र अभ्यास का मौका मिला और इससे हमें मौसम के अनुकूल ढलने में भी मदद मिली। उन्होंने कहा कि हम महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी इस स्थल पर खेल चुके हैं इसलिए हम पिच से अच्छी तरह वाकिफ हैं। टोक्यो ओलंपिक खेलों में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम ने परिस्थितियों को समझने के लिए लगभग एक सप्ताह बिताया। भारतीय टीम ने खूंटी जिले के कुछ और स्थलों पर भी प्रशिक्षण लिया। Navneet Kaur ने कहा कि हमने खूंटी जिले में भी जाकर प्रशिक्षण लिया जो हमारे कुछ साथियों का घर है और उन बच्चों के चेहरे पर उत्साह देखना अविश्वसनीय था जो हमारी हौसलाअफजाई करने आए थे।
आपको बता दें कि भारत को ओलंपिक क्वालीफ़ायर टूर्नामेंट में पूल बी में रखा गया है और वह अपना अभियान शनिवार को अमेरिका के खिलाफ शुरू करेगा और इसके अगले दिन न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। एक दिन के आराम के बाद 16 जनवरी को भारत का मुकाबला इटली से होगा। पूल ए में वर्ल्ड नंबर 5 जर्मनी, एशियाई खेलों के पूर्व चैंपियन जापान, चिली और चेक रिपब्लिक को जगह मिली है। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और टॉप-3 में रहने वाली टीमों को पेरिस ओलंपिक 2024 में जगह मिलेगी।
ओलिंपिक क्वालीफ़ायर के सेमीफाइनल मुकाबले जहां 18 जनवरी को खेले जाएंगे जबकि फाइनल और कांस्य पदक मुकाबला 19 जनवरी को होगा। यह टूर्नामेंट शुरुआत में चीन की मेजबानी में खेला जाना था लेकिन चीन की महिलाओं के पेरिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने के बाद HOCKEY इंडिया ने एफआईएच से प्रतियोगिता को भारत में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.