1975 के Hockey World Cup Champion ने भारतीय टीम को दिया जीत का मंत्र, जानें कैसे?

Summary :

1975 की विश्व कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ियों ने आगामी विश्व कप से पहले मौजूदा टीम का हौसला बढ़ाया है। अशोक कुमार और असलम शेर खान ने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत उपलब्धियों के बजाय देश के लिए खेलने और जीतने की भावना रखने की अपील की। भारत ने 1975 के बाद से हॉकी विश्व कप में कोई खिताब नहीं जीता है। इस बार टीम 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप में पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

1975 में भारत को हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाली ऐतिहासिक टीम के मेंबर्स ने अपकमिंग वर्ल्ड कप के लिए इंडियन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। पूर्व दिग्गजों ने मौजूदा टीम से कहा है कि मैदान पर पर्सनल अचीवमेंट या दबाव के बारे में सोचने के बजाय सिर्फ देश के लिए खेलने का जज्बा लेकर उतरें। उनका मानना है कि अगर खिलाड़ी इसी इमोशन के साथ खेलेंगे तो भारत को मेडल जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

भारत ने अब तक सिर्फ एक बार ही हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। यह ऐतिहासिक सफलता भारत को 1975 में कुआलालंपुर में मिली थी। उस टीम में असलम शेर खान और अशोक कुमार ध्यानचंद जैसे दिग्गज शामिल थे, जिन्होंने भारत की जीत में अहम रोल निभाया था।

अशोक कुमार ने खिलाड़ियों को दिया खास संदेश

Ashok Kumar Message To Indian Players
Ashok Kumar Message To Indian Players (Source: Google)

1975 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के नायक रहे अशोक कुमार ने मौजूदा टीम को इन्सपायर करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को यह याद रखना चाहिए कि मैदान पर जीत या हार सिर्फ उनकी पर्सनल नहीं होती, बल्कि पूरे देश से जुड़ी होती है। अशोक कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन को लेकर ज्यादा सोचने के बजाय इस भावना के साथ खेलना चाहिए कि वे देश के लिए मैदान पर उतरे हैं।

उनके मुताबिक, भारत लंबे समय से वर्ल्ड कप में मेडल का इंतजार कर रहा है और 51 साल का यह इंतजार अब खत्म होना चाहिए। 1975 के फाइनल में अशोक कुमार ने 51वें मिनट में पाकिस्तान के खिलाफ डिसाइसिव गोल दागकर भारत को 2-1 से ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। उनका वह गोल आज भी भारतीय हॉकी के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है।

असलम शेर खान ने भी जगाया देशभक्ति का जज्बा

Aslam Sher Khan On Indian Hockey team
Aslam Sher Khan On Indian Hockey team (Source: Google)

1975 की चैंपियन टीम के अहम सदस्य असलम शेर खान ने भी भारतीय खिलाड़ियों को एक खास मैसेज दिया। उन्होंने अपने समय को याद करते हुए बताया कि उस दौर में टीम के खिलाड़ी जब वर्ल्ड कप खेलने मैदान पर उतरते थे तो उनके मन में देश के लिए खेलने की भावना सबसे ऊपर होती थी। असलम शेर खान ने कहा कि मौजूदा खिलाड़ियों को भी इसी सोच के साथ मैदान पर उतरना चाहिए।

उनके मुताबिक, खिलाड़ियों में देश के लिए जीतने का जुनून होना जरूरी है और हर मुकाबले में पूरी ताकत से हर किसी को प्रदर्शन करना चाहिए। 1975 के सेमीफाइनल में असलम शेर खान ने मलेशिया के खिलाफ मुकाबले के आखिरी पलों में मैदान पर उतरकर बराबरी का गोल किया था। इस गोल ने भारत को फाइनल में पहुंचाने में काफी अहम रोल निभाया था।

15 अगस्त से शुरू होगा हॉकी वर्ल्ड कप

Hockey World Cup Starting Date
Hockey World Cup Starting Date (Source: Google)

इस साल हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम में किया जाएगा। भारतीय टीम एक बार फिर लंबे समय बाद वर्ल्ड कप में मेडल जीतने का टारगेट लिए मैदान पर उतरेगी। 1975 के चैंपियन खिलाड़ियों की सलाह और इन्सपीरेशन अब मौजूदा भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है। टीम के सामने 51 साल के मेडल के बिना पड़े सूखे को खत्म करने और भारतीय हॉकी के ग्लोरियस हिसट्री को आगे बढ़ाने की बड़ी चुनौती होगी।

Read More: Hockey World Cup 2026 में नहीं होगा कोई इंडियन अंपायर, दिग्गजों ने जताई चिंता-जानें क्यों?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।