क्रिकेट के दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं और वो सभी मैदान में जाकर अपने पसंदीदा खिलाडियों को खेलते देखना चाहते हैं मगर कई वजहों से ऐसा संभव नहीं हो पाता। तो फैंस घर बैठ कर TV पर ही क्रिकेट को एन्जॉय करते हैं। और उनका एन्जॉयमेंट तब डबल हो जाता है जब कमेंटेटर कमेंट्री करके मैच का हाल बताते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन कमेंटेटर्स को फीस कितनी मिलती हैं? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।

आईपीएल 2022 में कई दिग्गज कमेंट्री कर रहे हैं। और इस बार कमेंट्री कई लोकल भाषाओं में भी की जा रही है। कमेंट्री के लिए अलग-अलग दिग्गजों को अलग-अलग सैलरी दी जाती है। कमेंटेटर्स को उनकी लोकप्रियता और भाषा के आधार पर ब्रॉडकास्टर से फीस मिल रही है। चलिए आपको कुछ फेमस कमेंटेटर्स की सैलरी के बारे में बताते हैं।
हर्षा भोगले: 3.8 करोड़ रुपये
सुनील गावस्कर: 3.8 करोड़ रुपये
मार्क निकोलस: 3.8 करोड़ रुपये
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन: 3.8 करोड़ रुपये
केविन पीटरसन: 3.8 करोड़ रुपये
इयान बिशप: 3.8 करोड़ रुपये
माइकल स्लेटर: 3.8 करोड़ रुपये
मुरली कार्तिक: 1.9 करोड़ रुपये
अंजुम चोपड़ा: 1.9 करोड़ रुपये
आकाश चोपड़ा: 2.6 करोड़ रुपए
दीप दासगुप्ता: 2.6 करोड़ रुपये
हरभजन सिंह: 1.5 करोड़ रुपए
सुरेश रैना: 1.5 करोड़ रुपए
इरफान पठान: 1.5 करोड़ रुपए


Download Android App
Download iOS App



