34 साल के रोहित को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाना कितना सही?

Summary :

बीसीसीआई ने 34 साल की उम्र में रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी देने का फैसला किया है।

बीसीसीआई ने 34 साल की उम्र में रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी देने का फैसला किया है। पहले उन्हें नवंबर के महीने में भारत की टीम-20 टीम की कप्तानी मिली थी फिर दिसंबर के महीने में वह वनडे टीम के कप्तान बने और अब फरवरी में उन्हें टेस्ट टीम का कप्तान भी बनाया जा चुका है।

   

लेकिन चिंता की बात ये है की रोहित शर्मा की उम्र विराट से भी ज्यादा है, लेकिन उन्हें तीनो फॉर्मेट में भारतीय टीम का कप्तान बना दिया गया है। अब रोहित के सामने सबसे बड़ी चुनौती फिटनेस की ही रहेगी। विराट दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में शामिल हैं, लेकिन उन्हें भी तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने में समस्या आई। ऐसे में रोहित को भी तीनों फॉर्मेट का हर मैच खेलना मुश्किल होगा। 

Virat Kohli Asked Selectors to Remove Rohit Sharma as Vice-Captain: Reports

भारत के कप्तान के रूप में विराट का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उन्होंने अधिकतर मैचों में जीत हासिल की, लेकिन वो कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सके। इसी वजह से उनकी आलोचना हुई। और शायद इसी लिए उनसे वनडे की कप्तानी भी ले ली गई। अब रोहित के सामने भी यही चुनौती होगी। इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप और अगले साल भारत में वनडे विश्व कप होना है। और रोहित को हर हाल में दोनों टूर्नामेंट में जीत हासिल करनी होगी।


Desk Team