पोर्ट आफ स्पेन : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत के बाद कहा कि शुरुआती विकेट गंवाने के बाद यह आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने की उनकी बारी थी। कोहली ने दूसरे मैच में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 42वां शतक पूरा किया। कोहली ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद कहा, ‘‘हमें पता था कि 270 से ऊपर का कोई भी लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होगा।
टीम को जब जरूरत थी तब शतक जड़कर अच्छा लग रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘‘शिखर और रोहित बड़ी पारी नहीं खेल पाए। शीर्ष तीन में से एक को हमेशा बड़ी पारी खेलनी होती है। सीनियर खिलाड़ी को आगे आना होता है और आज आगे आकर खेलने का मौका मेरे पास था।’ कोहली ने कहा कि टास जीतना अच्छा रहा क्योंकि दूसरी पारी में विकेट बल्लेबाज के लिए मुश्किल हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



