मैनचेस्टर : कुलदीप यादव को यह सुनकर काफी बुरा लग रहा है कि उन्होंने अपनी खोई लय हासिल कर ली है क्योंकि भारत के इस स्पिनर का मानना है कि उन्होंने अपनी लय कभी खोई ही नहीं थी। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को भारत को मिली शानदार जीत में कुलदीप की अहम भूमिका रही जिन्होंने शानदार फार्म में दिख रहे बाबर आजम और फखर जमां को आउट किया।
कुलदीप ने कहा कि हर कोई मेरी लय के बारे में बात कर रहा है लेकिन मैने कभी लय खोई नहीं थी। बाबर के विकेट के बारे में उन्होंने कहा कि यह उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंद में से एक थी। उन्होंने कहा कि वह इस टूर्नामेंट में मेरी सर्वश्रेष्ठ गेंद में से एक थी ।


Download Android App
Download iOS App



