मैं चाहता हूं कि हर एक खिलाड़ी… Rohit Sharma ने ICC ट्रॉफी नहीं जीतने पर दिया चौंकाने वाला बयान

Summary :

वहीँ वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले रोहित से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाने को लेकर सवाल पूछा गया जिसका जवाब देते हुए रोहित ने कहा,’सबसे पहली चीज तो ये कि मैं चाहता हूं कि हर एक खिलाड़ी उपलब्ध रहे। मैं चाहता हूं कि सारे खिलाड़ी 100 प्रतिशत फिट रहें। मैं किसी तरह की इंजरी नहीं चाहता हूं। ये मेरी पहली प्राथमिकता है। जब तक आप अच्छी क्रिकेट खेलेंगे चीजें अपने आप होती रहेंगी।

रोहित शर्मा जो इस समय भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप, टी20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ट्रॉफी नहीं उठा पाई है और टीम को सिर्फ निराशा हाथ लगी है। अब रोहित शर्मा का आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाने को लेकर बयान आया है कि भारतीय टीम ट्रॉफी क्यों नहीं जीत पा रही है। रोहित ने अपने बयान में चोटिल खिलाड़ियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बड़े टूर्नामेंट के समय सभी खिलाड़ियों को फिट रहने की जरुरत है। 
बता दें कि 2013 में आखिरी बार धोनी की कप्तान में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी उसके बाद से भारत एक भी आईसीसी ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो पाया है। धोनी के बाद विराट कोहली भी कप्तान बने जिनकी कप्तानी में भारत ने 2019 वल्र्ड कप, 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, 2021 टी20 वर्ल्ड कप 2021 और एक चैंपियंस ट्रॉफी में हार का मुँह देखा। विराट के बाद रोहित को कप्तान बनाया गया और उनकी कप्तानी में भी भारत को दो बड़े टूर्नामेंट 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और 2022 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल में हार का मुँह देखना पड़ा। हालांकि इस दौरान भारत के कई अहम खिलाड़ी चोटिल भी रहे है जैसे जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल। 
वहीँ वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले रोहित से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाने को लेकर सवाल पूछा गया जिसका जवाब देते हुए रोहित ने कहा,’सबसे पहली चीज तो ये कि मैं चाहता हूं कि हर एक खिलाड़ी उपलब्ध रहे। मैं चाहता हूं कि सारे खिलाड़ी 100 प्रतिशत फिट रहें। मैं किसी तरह की इंजरी नहीं चाहता हूं। ये मेरी पहली प्राथमिकता है। जब तक आप अच्छी क्रिकेट खेलेंगे चीजें अपने आप होती रहेंगी। सालों से हमने काफी अच्छी क्रिकेट खेली है। बस इस अहम मौके पर आकर आपको कई बार लक की जरूरत होती है। पिछले पांच-छह साल में हमने शायद हर जगह पर जाकर जीत हासिल की है लेकिन चैंपियनशिप जीतना भी उतना ही अहम है। जब तक हम ये नहीं जीत जाते हैं मुकाबला करते रहेंगे।’
अब अक्टूबर में भारत में ही होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी रोहित शर्मा यही उमींद करेंगे कि उनके सारे अहम खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए फिट रहें और जो खिलाड़ी चोटिल है वो भी वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट हो जाए। चोटिल खिलाड़ियों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर। भारतीय टीम के साथ साथ फैंस भी यही उम्मीद कर रहें कि यह तीनो खिलाड़ी जल्द-जल्द से फिर हो और फिर से भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरें 

Desk Team