ICC: टेस्ट प्लेयर ऑफ़ ईयर के लिए नॉमिनेट हुए आर अश्विन, इन दिग्गज खिलाडियों से होगा मुकाबला

Summary :

ICC ने मेंस टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। इस दौड़ में 4 देशों के 4 खिलाड़ियों को चुना गया है।

ICC ने मेंस टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। इस दौड़ में 4 देशों के 4 खिलाड़ियों को चुना गया है। उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल खिलाडी इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के हैं। जिन खिलाड़ियों को ICC ने मेंस टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर बनने के लिए नॉमिनेट किया है, उनमें भारत के अश्विन के अलावा, इंग्लैंड के जो रूट, श्रीलंका के दिमुथ करूणारत्ने और न्यूज़ीलैण्ड के काइल जैमीसन शामिल हैं। 

ICC ने इन खिलाडियों को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए उनके इस साल के प्रदर्शन के आधार पर चुना है। जो रूट के बल्ले ने अगर इस साल बेमिसाल रन बरसाए हैं तो आर. अश्विन ने भी विकेटों का अर्धशतक ठोका है। काइल जैमीसन ने इस साल न्यूजीलैंड के लिए अच्छा परफॉर्म किया है तो श्रीलंका के लिए दिमुथ करूणारत्ने ने इस साल कमाल की ओपनिंग की है। 

अश्विन ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए खेले 8 मैचों में 52 विकेट चटकाए हैं। ये कामयाबी उन्होंने 16.27 की बॉलिंग एवरेज से मिली है। गेंद से रंग जमाने के अलावा अश्विन ने इस साल बल्ले से भी अच्छा खेल दिखाया है। उन्होंने इस साल 28.08 की औसत से 337 रन भी बनाए हैं। खैर अब देखना दिलचस्प रहेगा कि इनमें से कौन सा खिलाड़ी बनता है। 


Desk Team