इमाम उल हक ने महिलाओं से चैटिंग के मामले में मांगी माफी, PCB ने कहा- ऐसा दोबारा नहीं होना….

Summary :

पिछले दिनों पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक पर कई लड़कियों के साथ अफेयर और उन्हें धोखा देने का गंभीर आरोप लगे थे।

पिछले दिनों पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक पर कई लड़कियों के साथ अफेयर और उन्हें धोखा देने का गंभीर आरोप लगे थे। सोशल मीडिया पर इमाम की चैटिंग के कुछ वॉट्सएप स्क्रीनशॉट सामने आ गए थे। इन सबके बाद इमाम पर आरोप लगा था कि उन्होंने लड़कियों को धोखा दिया है और कई सारी बातें भी हो रही थी। 
बता दें कि इमाम-उल-हक ने इस मामले पर माफी मांगते हुए उन्होंने कहा है कि एक समय में वह कई लड़कियों के साथ ऑनलाइन चैट करते थे। हालांकि इमाम की इस गलती पर उन्हें पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड से फटकार भी लग चुकी है। 
लेकिन बोर्ड ने इसके साथ ही उन्हें चेतावनी दी है कि वह ऐसी गलती दोबारा भविष्य में ना करें।पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इंजमाम-उल-हक के इमाम-उल-हक भतीजे हैं। पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम में वह पिछले कई समय से खेल रहे हैं।
 

इमाम उल हक ने मांगी माफी 

बीते सोमवार को इस मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रबंध निदेशक वसीम खान ने कहा, इमाम को अपनी गलतियों का पछतावा है। उसने सामने से आकर अपनी गलती मान ली है। हालांकि हमने उन्हें साफ-साफ कह दिया है कि भले ही यह आपको पर्सनल मामला हो लेकन इस तरह की गलतियों को आगे से माफ नहीं किया जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे खिलाड़ी नैतिकता और अनुशासन के उच्चतम मानकों का पालन करेंगे। 
इमाम उल हक के क्रिकेट कैरियर की बात करें तो अब तक उन्होंने पाकिस्तान के लिए 10 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 47.5 के स्ट्राइक रेट से 19 पारियों में 483 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में इमाम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने वनडे में 36 मैचों में 1692 रन 36 पारियों में बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में इमाम ने 6 अर्धशतक और 7 शतक जड़े हैं। इमाम का वनडे में सबसे सर्वाधिक स्कोर 151 रन का है। 

Desk Team