एकदिवसीय सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए टी – 20 सीरीज के शरुराती दोनों मैच जीतकर साबित किया है कि उन्हें इस फॉर्मेट में हराना कोई आसान काम नहीं है। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी – 20 मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिछले मैच में नहीं खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच इस मैच में खेल रहे हैं।
कप्तान विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है और अब वह आज होने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 3-0 की क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेंगे। भारत ने इस सीरीज का कैनबरा में पहला मैच 11 रन से और सिडनी में दूसरा मैच 6 विकेट से जीता था। भारत ने पहले मुकाबले में अपने 161 रन के स्कोर का बखूबी बचाव किया और दूसरे मैच में 195 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): एरोन फिंच (सी), मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, डी आर्सी शॉर्ट, मोइसेस हेनरिक्स, डैनियल सैम्स, सीन एबॉट, मिशेल स्वेपसन, एंड्रयू टाई, एडम ज़म्पा
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (डब्ल्यू), शिखर धवन, विराट कोहली (सी), संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, टी नटराजन, युजवेंद्र चहल


Download Android App
Download iOS App



