श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की तरफ से डेब्यू करेगा ये धाकड़ ऑलराउंडर

Summary :

IND vs SL 2nd Test: टीम इंडिया 23 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. इस मैच में हमें इंडियन टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव देख सकते हैं. एक धाकड़ ऑलराउंडर को डेब्यू का मौका मिल सकता है. जो श्रीलंकाई धरती पर टीम इंडिया के लिए टेस्ट इंटरनेशनल में अपनी डेब्यू कैप हासिल कर सकते हैं. इस धुरंधर प्लेयर का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. जो अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ सकते हैं. IND vs SL 2nd Test टीम इंडिया इस समय श्रीलंका दौरे पर…

IND vs SL 2nd Test: टीम इंडिया 23 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. इस मैच में हमें इंडियन टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव देख सकते हैं. एक धाकड़ ऑलराउंडर को डेब्यू का मौका मिल सकता है. जो श्रीलंकाई धरती पर टीम इंडिया के लिए टेस्ट इंटरनेशनल में अपनी डेब्यू कैप हासिल कर सकते हैं. इस धुरंधर प्लेयर का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. जो अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ सकते हैं.

IND vs SL 2nd Test

IND vs SL 2nd Test
IND vs SL 2nd Test

टीम इंडिया इस समय श्रीलंका दौरे पर है. जहां वो दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए गई हुई है. पहले टेस्ट के दौरान शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था. जहां उन्होंने श्रीलंका को उन्हीं के घर में बुरी तरह मात दी थी. इस जीत के साथ इंडियन टीम ने दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की अजेय बढ़त भी बना ली थी. अब मेन इन ब्लू के पास दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने का मौका रहने वाला है. दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

Saransh Jain
Saransh Jain

जिसके मुताबिक पहली बार भारत के स्क्वॉड में शामिल किए गए ऑलराउंडर सारांश जैन अपना डेब्यू करते हुए दिखाई दे सकते हैं. जिन्हें डेब्यू कैप मिल सकती है. चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के स्थान पर सारांश शामिल किए जा सकते हैं. जिनके लिए पहला टेस्ट कुछ खास नहीं रहा था. ये 33 वर्षीय खिलाड़ी अगले टेस्ट से पहले नेट्स में जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए. उन्होंने अभ्यास सत्र में काफी समय बिताया. जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब इस खिलाड़ी का भी नाम शूमार हो सकता है.

फर्स्ट क्लास में शानदार रिकॉर्ड

Saransh Jain First Class
Saransh Jain First Class

मध्य प्रदेश के होनहार क्रिकेटर सारांश जैन का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड काफी शानदार है. उन्होंने 54 मुकाबले खेले हैं. जिसमें बल्ले के साथ लेफ्ट हैंड बैटर ने 2223 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 2 शतक और 14 अर्धशतक निकले हैं. गेंदबाजी में राइट आर्म ऑफ ब्रेक बॉलर ने 188 विकेट अपने खाते में डाले हैं.

 

Read More: मोहन बागान ने पेनल्टी शूटआउट में Northeast United को हराया, Durand Cup फाइनल में ईस्ट बंगाल से होगा मुकाबला

Raj Kiran