भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 29 जुलाई रात को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। जहाँ वेस्ट इंडीज ने सीरीज में वापसी करते हुए 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की। दूसरे मैच में भारतीय टीम ने बिना रोहित और विराट के उतरने का फैसला किया और यह फैसला टीम को उल्टा पड़ गया। पहले बैटिंग करते हुए सलामी बल्लेबाज़ों से अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भी टीम केवल 181 रन ही बना पाई। जिसके जवाब में वेस्ट इंडीज ने 4 विकेट खोकर इस आसान से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
Innings Break!#TeamIndia post 181 in the first innings.
West Indies chase coming up shortly.
Scorecard – https://t.co/k4FosiRmuT #WIvIND pic.twitter.com/y44lMmThaW
— BCCI (@BCCI) July 29, 2023
91 रन के अंदर गंवाए 10 विकेट
टॉस के समय भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिला और कप्तान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या टॉस के लिए आए। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेले और उनकी जगह संजू सैमसन को खिलाया गया। टॉस हार कर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से ईशान किशन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़ कर अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन 17वें ओवर में गिल 34 रन बनाकर गुडाकेश मोती की गेंद पर आउट हुए और फिर इसके बाद सारे बल्लेबाज़ उनके पीछे एक एक कर पवेलियन की तरफ चलते बने और अगले 91 रन के अंदर टीम ने पुरे 10 विकेट खो दिए। भारतीय की पारी 40.5 ओवर में 181 रन पर ढेर हो गयी।
Ishan Kishan with a steady FIFTY off 51 deliveries.
This is his 5th ODI half-century 👏
Live – https://t.co/hAPUkZJVrp… #WIvIND pic.twitter.com/yjlK4EdBnG
— BCCI (@BCCI) July 29, 2023
ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक
भारत की तरफ से ईशान किशन एकमात्र बल्लेबाज़ रहे जिन्होंने अर्धशतक लगाया। ईशान ने गिल के साथ मिलकर अच्छी शुरुआत की। ईशान ने 55 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का देखने को मिला। ईशान ने इस सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। ईशान 18वें में रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर कट शॉट खेलते हुए आउट हुए। ईशान के अलावा गिल ने 34 रन बनाए। जबकि संजू सैमसन एक बार मिले अपने मौके का फायदा नहीं उठा पाए और केवल 9 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल चार नंबर पर खेलते हुए 1 रन बनाए, कप्तान हार्दिक पांड्या का भी बल्ला नहीं चल और वो भी 14 गेंदों पर 7 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने कुछ देर पारी को संभाला लेकिन वो भी ज्यादा देर नहीं संभाल पाए और 24 गेंदों पर 25 रन बनाकर एक बार फिर सेट होने के बाद पवेलियन लौट गए। जडेजा ने 10 और शार्दुल ठाकुर ने 16 रन का योगदान दिया।
West Indies win the second #WIvIND ODI.#TeamIndia will be aiming to bounce back in the third and final ODI.
Scorecard ▶️ https://t.co/hAPUkZJnBR pic.twitter.com/FdRk5avjPL
— BCCI (@BCCI) July 29, 2023
वेस्ट इंडीज ने दिखाया दम
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज के तरफ काइल मायर्स और ब्रैंडन किंग ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। लेकिन 9वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने इन दोनों बल्लेबाज़ों को आउट कर भारत की मैच में वापसी कराई। मायर्स ने 36 रन और किंग ने 15 रन बनाए। इसके बाद एलिक एथनाज़ भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और 13वें ओवर में ठाकुर का तीसरा शिकार बने। शिम्रोन हेटमायर भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए केवल 9 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस तरह वेस्ट इंडीज ने 17 ओवर में 91 रन के अंदर अपने 4 विकेट खो दिए। लेकिन इसके बाद कप्तान शै होप ने कीसी कार्टी के साथ मिलकर नाबाद 90 रन जोड़े कर अपने टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। होप ने 80 गेंदों पर 63 रन बनाए जबकि कीसी कार्टी 65 गेंदों पर 48 रन। साथ ही वेस्ट इंडीज ने सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया है। अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 1 अगस्त को खेला जाएगा। जिसमें देखने वाली बात होगी कि क्या रोहित- विराट फिर से टीम में वापसी करेंगे या फिर यही टीम खेलते हुए दिखेगी।


Download Android App
Download iOS App



