मैनचेस्टर : भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के मैच में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण कम से कम दो मैच नहीं खेल सकेंगे। भुवनेश्वर तीसरा ओवर पूरा फेंके बिना मैदान से चले गए थे। कप्तान विराट कोहली ने पुष्टि की कि बाकी मैचों में उनकी जगह मोहम्मद शमी खेलेंगे।
कोहली ने कहा कि भुवी को हल्की सी चोट है। वह दो या तीन मैचों से बाहर रहेगा लेकिन फिर वापसी करेगा । वह हमारे लिये महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शमी को खेलने का बेताबी से इंतजार है। भारत को 22 जून को अफगानिस्तान से, 27 जून को वेस्टइंडीज और 30 जून को इंग्लैंड से खेलना है।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी अंगूठे की चोट के कारण बाहर हैं। भारतीय कप्तान कोहली ने शतक बनाने वाले रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि रोहित की पारी लाजवाब थी। केएल राहुल ने उसकी काफी मदद की जिससे साबित होता है कि वह वनडे का इतना अच्छा खिलाड़ी क्यो है ।


Download Android App
Download iOS App



