भारत करेगा AFC महिला एशिया कप 2022 फाइनल्स की मेजबानी

Summary :

एएफसी के महासचिव दातो विंडसर जॉन ने एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास को भेजे एक पत्र में कहा, समिति ने एएफसी महिला एशिया कप 2022 फाइनल्स की मेजबानी एआईएफएफ को सौंपा है।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) को एएफसी महिला एशिया कप 2022 फाइनल्स की मेजबानी करने को अपनी मंजूरी दे दी है। यह फैसला एएफसी महिला फुटबाल समिति की बैठक में लिया गया।
एएफसी के महासचिव दातो विंडसर जॉन ने एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास को भेजे एक पत्र में कहा,  समिति ने एएफसी महिला एशिया कप 2022 फाइनल्स की मेजबानी एआईएफएफ को सौंपा है।
इस अवसर पर एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने अपने संदेश में कहा, एएफसी महिला एशिया कप 2022 फाइनल्स की मेजबानी के लिए हमें उचित समझने पर मुझे एएफसी को धन्यवाद देने की जरूरत है। भारत को अगले साल 17 फरवरी से 7 मार्च तक फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी भी करनी है। एआईएफएफ ने इससे पहले 2017 में फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी की थी। इसके अलावा वह 2016 में एएफसी यू 16 चैंपियनशिप की भी मेजबानी कर चुका है।

Desk Team