ऋषभ पंत ने विजाग वनडे से पहले मैदान में प्रैक्टिस करके ऐसे बहाया पसीना, देखें वीडियो

Summary :

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार 18 दिसंबर यानी आज विशाखापत्तनम में खेला जाना है। भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो का है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार 18 दिसंबर यानी आज विशाखापत्तनम में खेला जाना है। भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो का है। दरअसल इस सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला गया था जिसे वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से करारी हार दी थी। 
अगर इस सीरीज में भारत को बने रहना है तो आज का मैच किसी भी हालत में उन्हें जीतना पड़ेगा। भारतीय टीम ने अभ्यास के दौरान काफी पसीना बहाया है ताकि वह सीरीज में बने रहें। भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी बहुत पसीना बहाया है। दरअसल सोशल मीडिया पर पंत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह ट्रेनर निक वेब के साथ ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पंत ने खास तरह की ट्रेनिंग की है। 
चेन्नई वनडे मैच से पहले भी ऐसी ही ट्रेनिंग ऋषभ पंत ने की थी। पंत का ट्रेनिंग करते हुए वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था। पंत पिछले कुछ मैचों से लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे लेकिन चेन्नई वनडे में उन्होंने 71 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर सम्मानजक पहुंचाया था। 

पंत की इस पारी के बाद ऐसा लग रहा है कि वह अपनी पुरानी फॉर्म में वापस लौट आए हैं। विशाखापत्तनम की पिच बल्लेबाजी के लिए सहायक है जिसको देखते हुए भारतीय टीम के बल्लेबाजों से यही उम्मीद की जा रही है कि वह आक्रमक खेल कर एक बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में बनाएंगे। 
हालांकि भारतीय टीम के बल्लेबाजों को अपने कुछ शॉट्स पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा। ऋषभ पंत ने अपने प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। भारतीय टीम के ट्रेनर निक वेब के साथ पंत इस वीडियो में एक खास ट्रेनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

View this post on Instagram

? ?? @nick.webby @indiancricketteam

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant) on

भारतीय टीम के गेंदबाज वेस्टइंडीज के बल्लेेबाजों को आउट करने की चुनौती होगी तो वहीं भारत को यह भी ध्यान रखना होगा कि विंडीज की तरफ से शेल्डन कॉट्रेल, अल्जारी जोसेफ जैसे गेंदबाज हैं जो भारतीय पिचों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार भारत की बल्लेबाजी को तोड़ रहे हैं। 

Desk Team