इंग्लैंड दौरे की निराशा को पीछे छोड़ते हुए इंडियन टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस दौरे पर टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जो बतौर कप्तान अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारत 10 मैचों में सिर्फ एक मुकाबला जीत पाया था, ऐसे में इस सीरीज से टीम बेहतर शुरुआत करना चाहेगी।
India Vs Zimbabwe Live Matches: जियोस्टार और सोनी लिव पर नहीं होंगे मैच
ऐसे में अगर आप इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मुकाबलों को मोबाइल पर देखने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यहां ये जानना जरूरी है कि इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग JioStar या Sony LIV पर एवेलेबल नहीं होगी। इसलिए फैंस को ये मैच देखने के लिए दूसरे प्लेटफॉर्म का सहारा लेना होगा।
इन प्लेटफॉर्म्स पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंडिया-जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग Unite8 Sports ऐप पर की जाएगी। यह प्लेटफॉर्म पहले फीफा वर्ल्ड कप 2026 की स्ट्रीमिंग भी कर चुका है। इसके अलावा FanCode ऐप पर भी आप मुकाबलों की सीधी स्ट्रीमिंग देख पाएंगे। हालांकि, दोनों प्लेटफॉर्म पर मैच देखने के लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
टीवी पर मुफ्त में देखें मुकाबले
)
अगर आप बिना किसी एडिशनल पैसों के मैच देखना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले सभी टी-20 मुकाबलों की ब्रॉडकास्टिंग डीडी स्पोर्ट्स पर भी की जाएगी। यहां दर्शक फ्री में लाइव मैच का मज़ा ले पाएंगे।
इंडिया की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।
जिम्बाब्वे की टीम

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रियान बर्ल, बेन कर्रन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी और मिल्टन शुंबा।
इंडियन टीम इस सीरीज में जीत के साथ नए कैंपेन की शुरुआत करना चाहेगी, जबकि जिम्बाब्वे अपनी घरेलू सिचुएशन्स का फायदा उठाकर कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान में उतरेगा।


Download Android App
Download iOS App




