सीतापुर में ओला कैब चालक से लूटपाट करने वाले दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार, वैगनआर कार व तमंचा बरामद

Summary :

Sitapur News Update : कमलापुर थाना पुलिस ने ओला कार बुक कर चालक से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मंगलवार को लूटी गई वैगनआर कार, अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू और चालक का लूटा गया पर्स बरामद करते हुए दो शातिर अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 1400 रुपये में बुक की थी वैगनआर कार पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 18-19 जुलाई की रात लखनऊ के कामता बस अड्डे से चालक प्रमोद कुमार सिंह की वैगनआर कार 1400 रुपये में कमलापुर जाने के लिए बुक की थी। कमलापुर से चार किलोमीटर पहले…

Sitapur News Update : कमलापुर थाना पुलिस ने ओला कार बुक कर चालक से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मंगलवार को लूटी गई वैगनआर कार, अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू और चालक का लूटा गया पर्स बरामद करते हुए दो शातिर अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

1400 रुपये में बुक की थी वैगनआर कार

Sitapur News Update
Sitapur News Update

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 18-19 जुलाई की रात लखनऊ के कामता बस अड्डे से चालक प्रमोद कुमार सिंह की वैगनआर कार 1400 रुपये में कमलापुर जाने के लिए बुक की थी। कमलापुर से चार किलोमीटर पहले विक्रमपुर लिंक रोड पर सुनसान जगह देखकर उन्होंने चालक के साथ मारपीट की और चाकू के बल पर कार व पर्स लूटकर फरार हो गए।

कार में सवारियां बैठाकर वसूल रहे थे किराया

बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आए थे और लूटने के बाद इस वैगनआर कार में सवारियां बैठाकर किराया वसूल रहे थे। उनका मुख्य उद्देश्य किसी धनी यात्री को बैठाकर नकदी व जेवर लूटने के बाद गाड़ी को ठिकाने लगाना था, लेकिन उससे पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर धाराओं के मुकदमे

Sitapur News Update
Sitapur News Update

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर अंतरजनपदीय अपराधी हैं। इनके खिलाफ लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, गोंडा और अयोध्या समेत कई जनपदों में लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर जैसे गंभीर मामलों के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

यह भी पढ़ें – Sitapur: श्रावण मास से पहले अलर्ट प्रशासन, नैमिषारण्य में DM-SP ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।