भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शुरू होने के लिए अब कुछ ही दिन बाकी रहे गए हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस इस निर्णयक मैच को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। क्योंकि इसी मुकाबले के बाद दुनिया को टेस्ट क्रिकेट का चमकता हुआ सितारा मिलेगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह महा मुकाबला साउथैम्पटन के एजिस बाउल में 18 जून से 22 जून के बीच में खेला जाएगा। फाइनल मैच खेलने के लिए दोनों ही टीमें इंग्लैंड में दस्तक दे चुकी है।

बता दें,भारत को इस फाइनल मुकाबले के बाद मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी होगी। ऐसे में लंबी सीरीज को ध्यान में रखते हुए डब्ल्यूटीसी के अंतिम मैच के बाद टीम इंडिया को मुश्किल से बायो बबल से करीब 20 दिन का ब्रेक मिलेगा।

हाल ही में एएनआई से बात करते हुए टीम मैनेजमेंट के एक सूत्र ने बताया है कि, यह एक वेलकम ब्रेक है। इसका फैसला इस वजह से लेना पड़ा,क्योंकि भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ आगे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान काफी लंबे वक्त तक बायो बबल में रहना है। जिसके बाद सभी खिलाड़ी यूएई में आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैच खेलने के लिए रवाना होंगे।

वहीं, पिछले दिनों टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने WTC और इंग्लैंड टेस्ट के बीच ज्यादा अंतराल होने पर कहा था, ये सोचने और आराम करने का एक बेहतरीन मौका है। हम लगातार जीतते रहना चाहते हैं। हमने यहां तक पहुंचने के लिए बड़ी मेहनत की है। यह देखते हुए कि हमारे पास आगे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। इससे हमें फिर से संगठित होने का समय मिलेगा और इस तरह की एक महत्वपूर्ण सीरीज से पहले इसकी जरूरत है।


Download Android App
Download iOS App



