Asia Cup के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, KL rahul-shreyas की हुई वापसी, Yuzvendra Chahal हुए ड्रॉप

Summary :

वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप पर सबकी नज़रे रहने वाली हैं कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के खिलाड़ी कैसा परफॉर्म करते हैं। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय सेलक्टर्स ने अजित अगरकर की अगुआई में 17 खिलाड़ियों की टीम चुनी। जिसमें चार खिलाड़ी ऐसे हैं जो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।

एशिया कप 2023 के लिए आज दोपहर भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी में 17 सदस्यीय टीम को चुना गया है। जिसमें चोट के कारण लम्बे समय से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी हुई है,जबकि टीम के दिग्गज स्पिन गेंबदाज़ युजवेंद्र चहल को इस बड़े टूर्नामेंट से ड्राप कर दिया गया। इसके अलावा तिलक वर्मा को पहली बार वनडे टीम में जगह दी गयी हैं। 
वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप पर सबकी नज़रे रहने वाली हैं कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के खिलाड़ी कैसा परफॉर्म करते हैं। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय सेलक्टर्स ने अजित अगरकर की अगुआई में 17 खिलाड़ियों की टीम चुनी। जिसमें चार खिलाड़ी ऐसे हैं जो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। इसमें जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा दो तेज़ गेंदबाज़ हैं जो इस समय आयरलैंड दौरे पर हैं और पाने प्रदर्शन से सबको कुश भी कर दिया हैं। जबकि दो बल्लेबाज़ केएल राहुल और श्रेयस अय्यर हैं। एक तरफ श्रेयस 100 प्रतिशत फिट है तो दूसरी तरफ राहुल के ऊपर अभी सवाल हैं लेकिन उन्हें कोर टीम में रखा गया हैं और उनके बैकअप के तौर पर संजू सैमसन को रखा गया हैं। संजू स्टैंडबाई में हैं। 
जहाँ इन चार खिलाडियों की वापसी हुई तो टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल को टीम से ड्राप कर दिया गया। चहल के ऊपर अजित अगरकर ने बयान देते हुए कहा, ‘हम टीम में केवल एक ही रिस्ट स्पिनर रख सकते थे, ऐसे में किसी एक को जगह न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इस समय कुलदीप यादव रेस में थोड़ा आगे है।’ अब युजवेंद्र चहल के लिए वर्ल्ड कप खेलना थोड़ा मुश्किल हो गया हैं। 
वहीं इस टीम में एक युवा बल्लेबाज़ को जगह दी गई है। यह बल्लेबाज़ तिलक वर्मा हैं, जो पिछले कुछ समय से अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वो भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेलबाज थे। जिसका फायदा उन्हें हुआ है और अब वो एशिया कप की टीम में है। प्रेस कांफ्रेंस में जब अजित अगरकर से पूछा गया कि क्या तिलक वर्मा वर्ल्ड कप स्क्वाड में भी अपनी जगह बना पाएंगे ? इसपर अगरकर ने जवाब देते हुए कहा,” तिलक वर्मा काफी शानदार खिलाड़ी है, अगर वो वर्ल्ड कप टीम में जगह बना पाते तो वो एशियन गेम्स में नहीं होते। एशिया कप उनके लिए काफी बड़ा मौका है। आपको बता दें कि एशियन गेम्स में भारत की बी टीम खेलेगी जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। 

अगर टीम की बात करें तो रोहित शर्मा कप्तान इसके बाद बल्लेबाज़ों में शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव,श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा,विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल और ईशान किशन हैं।इसके बाद टीम में चार ऑल राउंडर हैं, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल, इसके बाद चार तेज़ गेंदबाज़ हैं, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। जबकि कुलदीप यादव एकमात्र लेग स्पिनर हैं। 

Desk Team