छोटे परदे की जानी-मानी अदाकारा कही जाने वाली निक्की तंबोली आज किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया हैं। ऐसे में आज का दिन निक्की के लिए बेहद ही खास हैं क्यों की निक्की आज अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में आज निक्की के जन्मदिन पर हम आपको निक्की से जुड़े कुछ ऐसे राज बताने जा रह हैं। जिन्हे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

दरअसल निक्की ने अपनी करियर की शुरुआत 21 साल की उम्र से ही शुरू कर दी थी। निक्की ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरूआती दिनों में निक्की ने कई विज्ञापनों के लिए काम किया था। साथ ही निक्की कई फिल्मों में भी अपना अभिनय निभा चुकी हैं। निक्की ने सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

निक्की तंबोली ने साल 2019 के दौरान ‘चिकती गदिलो चिताकोटुडु’ फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘तिप्पारा मीसम’ और ‘कंचना 3’ आदि फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इसी के साथ रियलिटी शोज में भी निक्की ने खूब नाम कमाया है। जहां छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन में भी निक्की तंबोली ने अपने गेम से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। शो में निक्की सेकेंड रनरअप रही थी।

इसी के साथ निक्की अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बार हाईलाइट हो चुकी हैं। जहां बिग बॉस के बाद वह रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि निक्की का नाम प्रतीक सहजपाल के साथ जुड़ा था। बिग बॉस 15 के दौरान निक्की तंबोली ने कहा था कि उन्हें प्रतीक पसंद हैं। इसके बाद दोनों टीवी शो खतरा-खतरा में भी नजर आए थे। वही अब आपको जानकर हैरानी होगी की निक्की अपने बर्थडे पर कभी केक कट नहीं करती हैं। इसके पीछे की वजह निक्की ने खुद अपने इंटरव्यू में बतया था।

दरअसल, इसका ऐलान उन्होंने साल 2021 के दौरान किया था। बता दें कि मई 2021 के दौरान निक्की तंबोली के छोटे भाई का निधन हो गया था। वह काफी ज्यादा बीमार थे।

इसके बाद निक्की ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि मैंने हाल ही में अपने भाई को खो दिया है। मैं सभी निक्कियंस, फैंस और दोस्तों से गुजारिश करूंगी कि मेरे जन्मदिन पर मुझे केक या पेस्ट्री न भेजें, क्योंकि मैंने तय किया है कि मैं अगले कई साल तक अपने बर्थडे पर केक नहीं काटूंगी।


Download Android App
Download iOS App



