भारतीय अंडर-19 सेमीफाइनल में

Summary :

भारत की अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को 51 रन से हराकर अंडर-19 सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम ने ग्रुप ए के मैच में 45.3 ओवर में 221 रन बनाये।

सावर : भारत और अफगानिस्तान की सीनियर टीमों के बीच एशिया कप का मुकाबला बेशक टाई छूटा हो लेकिन भारत की अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को मंगलवार को 51 रन से हराकर अंडर-19 सेमीफाइनल के एशिया कप में जगह बना ली। भारतीय टीम ने ग्रुप ए के अपने आखिरी मैच में 45.3 ओवर में 221 रन बनाये और अफगानिस्तान को 45.4 ओवर में 170 रन पर निपटा दिया। अफगानिस्तान की टीम ने इस हार के बावजूद ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुये सेमीफाइनल में जगह बना ली।

ग्रुप बी से श्रीलंका और बंगलादेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से गुरूवार को और श्रीलंका का मुकाबला अफगानिस्तान से शुक्रवार को होगा। फाइनल रविवार को खेला जाना है। भारत ने मुकाबले में काफी खराब शुरूआत की और मात्र 14 रन तक अनुज रावत (0), कप्तान पवन शाह (12) और नेहल वढेरा (0) के विकेट गंवा दिये।

भारत अंडर-19 ने यूएई को 227 रन से हराया

भारत की पारी को संभालने का काम किया ओपनर यशस्वी जायसवाल ने जिन्होंने 93 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 92 रन की आक्रामक पारी खेली। जायसवाल ने प्रभसिमरन सिंह (17) के साथ चौथे विकेट के लिये 62 रन और आयुष बदौनी (65) के साथ पांचवें विकेट के लिये 80 रन जोड़े। बदौनी ने 66 गेंदों की अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया।

Desk Team