नई दिल्ली : डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के न्यूनतम स्तर पर चले जाने को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि इस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ”मोदी जी को अब गिरते रुपये से कोई लेना देना नहीं है, मोदी जी को महंगे तेल से कोई लेना देना नहीं है, मोदी जी को किसानों के संघर्ष से कोई लेना देना नहीं है। जनता को ठग कर, मोदी जी सिर्फ सत्ता सुख चाहते थे।” उन्होंने कहा, ”उनके अच्छे दिन, जनता के बुरे दिन ! उलटी गिनती शुरु हो गई है।”
मोदी जी को अब गिरते रुपये से कोई लेना देना नहीं है,
मोदी जी को महंगे तेल से कोई लेना देना नहीं है,
मोदी जी को किसानों के संघर्ष से कोई लेना देना नहीं है,जनता को ठग कर,
मोदी जी सिर्फ सत्ता सुख चाहते थे।उनके अच्छे दिन,
जनता के बुरे दिन!उलटी गिनती शुरु हो गई है! #RupeeAt73 pic.twitter.com/B7kAsmplJO
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 3, 2018
गौरतलब है कि बुधवार को बाजार खुलने के साथ एक डॉलर की कीमत 73 रुपये 34 पैसे पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे टूटकर 72.91 के स्तर पर बंद हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



