भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। इस रोमांचक मैच में टीम इंडिया न्यूज़ीलैण्ड का आखरी विकेट नहीं झटक पाई और मैच बराबरी पर खत्म हुआ। पूरे मैच के दौरान कई खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी तो कईयों ने निराश किया।

भारत की तरफ से टेस्ट डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर ने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। तो वहीं रविंद्र जडेजा, आर अश्विन और अक्षर पटेल ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित किया। इनके अलावा शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने एक-एक अर्धशतक लगाए। लेकिन भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दोनों ही पारियों में निराश किया और बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हालांकि कोच राहुल द्रविड़ ने मैच के बाद उनका बचाव किया।

द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो रहाणे की फॉर्म को लेकर परेशान नहीं हैं उन्होंने उम्मीद जताई कि रहाणे जल्दी ही वापसी करेंगे। द्रविड़ ने कहा, ‘वह एक शानदार खिलाड़ी है और उसने अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसके पास अनुभव के साथ-साथ प्रतिभा भी है यह सिर्फ एक गेम की बात है और वो वापसी कर लेगा।’
हालांकि द्रविड़ ने मुंबई टेस्ट के लिए प्लेइंग XI पर कोई खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘अभी हमारा ध्यान कानपुर पर था और मुंबई टेस्ट पर बात करना जल्दबाजी होगी। हम जब मुंबई पहुंचेंगे तो परिस्थितियों और खिलाड़ियों की फिटनेस को ध्यान में रखकर फैसला लेंगे और उस वक्त विराट कोहली भी टीम से जुड़ जाएंगे तो उनसे भी चर्चा करेंगे।’
भारतीय कोच ने श्रेयस अय्यर की भी जमकर तारीफ़ की उन्होंने कहा, ‘श्रेयस ने भारतीय क्रिकेट व्यवस्था को अच्छे से प्रदर्शित किया। उसके लिए बेहद खुश हूं, उसने बहुत मेहनत की है लेकिन उसके लिए यह इतना आसान नहीं था क्योंकि उसने पिछले 4-5 साल से प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेला है’


Download Android App
Download iOS App





