मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है जिसके बाद टीम इंडिया की स्थिति और मजबूत हो गई है। खेल के तीसरे दिन भारत ने मेहमानों को 540 रनों का विशाल लक्ष्य दिया और मुंबई की पिच को देखते हुए इस स्कोर तक पहुंचना लगभग नामुमकिन है। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने अपने 5 विकेट भी गंवा दिए हैं जबकि उनका स्कोर अभी सिर्फ 140 रन है। न्यूजीलैंड ने टॉम लैथम, विल यंग, रॉस टेलर और डैरेल मिचेल जैसे बड़े बल्लेबाज़ों के विकेट गंवा दिए हैं। न्यूज़ीलैण्ड के 3 विकेट अश्विन ने लिए और एक विकेट अक्षर पटेल को मिला।

इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 108 गेंदों पर 62, चेतेश्वर पुजारा ने 97 गेंदों पर 47, शुभमन गिल ने 75 गेंदों पर 47, अक्षर पटेल ने 26 गेंदों पर नाबाद 41 और कप्तान विराट कोहली ने 84 गेंदों पर 36 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से पहली पारी में 119 रन देकर सभी 10 विकेट लेने वाले स्पिनर ऐजाज पटेल ने दूसरी पारी में 106 रन देकर चार विकेट जबकि रचिन रविंद्र ने 56 रन देकर तीन विकेट लिये।

आपको बता दें भारत ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 276 रन बना कर पर घोषित करदी, भारत ने अपनी पहली पारी में 325 रन बनाये थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 62 रन पर आउट हो गयी थी। और इस हिसाब से न्यूज़ीलैण्ड को 540 रनों का भारी भरकर टारगेट मिला। भारत को अब मैच जीतने के लिए सिर्फ 5 विकेट की जरुरत है तो वहीं न्यूज़ीलैण्ड के लिए अब इस मैच को बचाना काफी टेढ़ी खीर साबित होने वाला है।


Download Android App
Download iOS App



