साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद से टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का ऐलान किया है। उनके इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया। भारत के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। दोनों पारियों में वो नाकाम रहे थे। तो वहीं टीम इंडिया ने सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हराकर एतिहासिक जीत दर्ज की।

हालांकि डिकॉक वो वनडे और टी-20 इंटरनेशनल खेलते रहेंगे। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाद डिकॉक पैटरनिटी लीव लेने वाले थे लेकिन उन्होंने पहले टेस्ट में हार के बाद अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। डी कॉक ने कहा है की, ‘यह ऐसा निर्णय नहीं है जिस पर मैं बहुत आसानी से आ गया हूं। मैंने यह सोचने में बहुत समय लिया है कि मेरा भविष्य कैसा दिखता है और अब मेरे जीवन में क्या प्राथमिकता होनी चाहिए।’
.jpg)
उन्होंने आगे कहा कि अब साशा (यानि उनकी पत्नी) और मैं इस दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं और अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं। मेरा परिवार मेरे लिए सब कुछ है और मैं अपने जीवन के इस नए और रोमांचक अध्याय के दौरान उनके साथ रहने के लिए समय और स्पेस चाहता हूं।


Download Android App
Download iOS App



