भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 113 रन से जीत लिया है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 305 रनों की दरकार थी जो कि सेंचुरियन की पिच पर बेहद ही मुश्किल लक्ष्य था। भारत की सेंचुरियन के मैदान पर ये पहली टेस्ट जीत है। इस जीत के साथ ही विराट एंड कंपनी ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत ने एक टीम एफर्ट करते हुए सेंचुरियन में जीत का तिरंगा लहराया। उसकी जीत की नींव ओपनर केएल राहुल ने रखी जिन्होंने पहली पारी में शतक ठोका। इसके बाद मोहम्मद शमी ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी कर पहली पारी में पांच विकेट लिए। दूसरी पारी में भी शमी ने 3 विकेट हासिल किए और जसप्रीत बुमराह को भी 3 विकेट हासिल हुए। सिराज और अश्विन को दूसरी पारी में 2-2 विकेट मिले।
.jpg)
टीम इंडिया ने पहली बार सेंचुरियन के मैदान पर जीत दर्ज की। पिछले दो मुकाबलों में उसे इसी मैदान पर बड़ी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन इस बार टीम इंडिया ने पूरी बाजी पलट दी। बता दें भारत पहली एशियाई टीम है जिसने सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका को टेस्ट मैच हराया है। इसके अलावा सेंचुरियन 56वां ऐसा मैदान बना है, जहां टीम इंडिया ने कोई टेस्ट मैच जीता हो। भारत ने सबसे ज्यादा मैदानों पर टेस्ट जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।


Download Android App
Download iOS App



