INDvsSL: पहले T20 को जीत इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, जानिए जीत के 3 बड़े कारण

Summary :

भारत ने श्रीलंका को लखनऊ में खेले पहले T20 इंटरनेशनल मैच में 62 रन से हरा कर 3 मैचों की सीरीज में शानदार शुरुआत की।

भारत ने श्रीलंका को लखनऊ में खेले पहले T20 इंटरनेशनल मैच में 62 रन से हरा कर 3 मैचों की सीरीज में शानदार शुरुआत की। तो चलिए आपको बताते भारत की इस शानदार जीत के तीन पहलु। 

 


Captain Rohit All Praise For Ishan Kishan After T20I Win Over Sri Lanka


रोहित शर्मा-इशान किशन की बेहतरीन पार्टनरशिप

रोहित शर्मा और इशान किशन ने पहले विकेट के लिए 71 गेंदों में 111 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। इस पार्टनरशिप ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के आत्मविश्वास को तोड़ कर रख दिया। एक ओर से इशान आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे वहीं दूसरी ओर से रोहित किसी भी खराब गेंद को बख्श नहीं रहे थे। इशान ने इस मुकाबले 89 रन की शानदार पारी खेली और श्रीलंका की टीम 12वें ओवर तक विकेट के लिए तरसती रही। 


Ind v SL 1st T20: Shreyas and Ishan's Half Centuries Help India Post 199/2


श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी 

इशान किशन और रोहित शर्मा की दी गई शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने का काम किया श्रेयस अय्यर ने। दोनों सलामी बल्लेबाजों के जाने के बाद उन्होंने अपना गियर बदला और तूफानी अंदाज में श्रीलंकाई गेंदबाजों की धुनाई शुरू करदी।  इशान किशन जब आउट हुए तब तक अय्यर ने 14 गेंदों केवल 17 रन बनाए थे। हालांकि इसके बाद अगली 14 गेंदों पर उन्होंने 40 रन बना डाले। अय्यर ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 203.57 का था। 


Bhuvneshwar Kumar profile and biography, stats, records, averages, photos  and videos

भुवनेश्वर कुमार के शुरुआती झटके

भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका को खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया और पारी की पहली ही गेंद पर उनके स्टार बल्लेबाज पाथुम निसांका को बोल्ड कर दिया। इससे पहले की कामिल जानित के साथ पारी को संभालने की कोशिश करते अपने दूसरे ओवर में भुवी ने उन्हे भी चलता किया। सिर्फ 15 रनों पर श्रीलंका की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट चुकी थी। यहां से उनपर जो दबाव बना उससे वह आखिर तक नहीं निकल पाए। 


Desk Team