INDvsWI: बार बार कोहली की फॉर्म पर सवाल खड़े करने पर रोहित को आया गुस्सा

Summary :

विराट कोहली की फॉर्म पर पिछले काफी समय से सवाल खड़े हो रहे हैं। और ऐसा ही एक बार और हुआ लेकिन इस बार विराट कोहली की फॉर्म को लेकर सवाल पूछने पर रोहित शर्मा नाराज हो गए हैं।

विराट कोहली की फॉर्म पर पिछले काफी समय से सवाल खड़े हो रहे हैं। और ऐसा ही एक बार और हुआ लेकिन इस बार विराट कोहली की फॉर्म को लेकर सवाल पूछने पर रोहित शर्मा नाराज हो गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने विराट कोहली का बचाव किया। पूर्व कप्तान कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे और जब रोहित से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ये सब बातें मीडिया से ही शुरू होती हैं। अगर कुछ समय के लिए मीडिया शांत रहेगी, तो सब सही हो जाएगा।

Virat Kohli-Rohit Sharma split captaincy can make things difficult for next  coach | Sports News,The Indian Express

रोहित ने कहा कि अगर विराट को लेकर होने वाली चर्चा आप बंद कर देंगे तो सब सही हो जाएगा। कोहली पर कोई दबाव नहीं है और वह जल्द ही अच्छा करेंगे। रोहित से प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट के बारे में बार-बार सवाल किया जा रहा था। जिससे भारतीय कप्तान खुश नहीं दिखे। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर दोनों के बीच कप्तानी को लेकर अनबन की खबर आई थी, टेस्ट सीरीज के बाद कोहली ने कप्तानी भी छोड़ दी थी।

Virat Kohli Asked Selectors to Remove Rohit Sharma as Vice-Captain: Reports

वहीं टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा, ‘हमारा बहुत व्यस्त कार्यक्रम है और खिलाड़ियों को चोट लगना तय है। यह जरुरी है कि हम उन खिलाड़ियों को मौका दें, जो चोटिल खिलाड़ियों की जगह अच्छा प्रदर्शन कर सकें। हार्दिक पंड्या एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, वो कमाल के ऑलराउंडर हैं।


Desk Team