INDvsWI: अर्धशतक जमाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने किसे किया “नमस्ते”?

Summary :

भारत ने वेस्टइंडीज को आखरी और तीसरे T20 मैच में भी करारी शिकस्त दी है। और भारत की इस जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव

भारत ने वेस्टइंडीज को आखरी और तीसरे T20 मैच में भी करारी शिकस्त दी है। और भारत की इस जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव जिन्होंने मुश्किल समय में मैदान पर उतर कर अपने बल्ले का कहर बरसाया और टीम इंडिया की गाड़ी को जीत की पटरी पर लाए। वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर इस बल्लेबाज ने महज 37 गेंदों में 91 रनों की साझेदारी की। 

Ind Vs Wi Suryakumar Yadav And Venkatesh Iyer Blast At Eden Gardens 15 Year  Old Record Broken By Indian Team - Ind Vs Wi: सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश  अय्यर ने ईडन गार्डन्स

31 बॉल, 65 रन, 1 चौका और 7 छक्के ,स्ट्राइक रेट 209 से ज्यादा ये कहानी है कल रात के मैच की जहाँ सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले का कमाल दिखाया। एक समय भारतीय टीम 15 ओवर में महज 98 रन बना पाई थी। लेकिन 20 ओवर तक देखते ही देखते भारत 5 विकेट पर 184 रन तक पहुंच गया। अय्यर और सूर्यकुमार ने मिलकर आखिरी 5 ओवर में 86 रन बना डाले। इस जीत के दौरान सूर्यकुमार यादव का एक सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें वो टीम इंडिया के डगआउट की ओर देख नमस्ते कर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने महज 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया और इसके बाद उन्हें टीम इंडिया के हर खिलाड़ी ने सलाम किया। हेड कोच राहुल द्रविड़ तो अपनी सीट से खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाते दिखे। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। और इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूर्यकुमार को इस पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया वहीं उनको इस पूरी सीरीज के लिए भी मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया। 


Desk Team