आईपीएल-13 CSK vs SRH : धोनी ने इस सीजन में टॉस जीतकर पहली बार बल्लेबाजी चुनी

Summary :

चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 29वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 29वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम इस साल टॉस जीतने के बाद पहली बार बल्लेबाजी कर रही है। 
दोनों टीमों का यह आठवां मैच है। डेविड वार्नर की कप्तानी में खेल रही हैदराबाद टीम ने अब तक तीन मैच जीते हैं जबकि चार में उसे हार मिली है। उसके खाते में छह अंक हैं और वह आठ टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर है। इसी तरह,धोनी के नेतृत्व वाली सुपर किंग्स टीम ने दो मैच जीते हैं जबकि पांच में उसे हार मिली है। उसके खाते में चार अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है। 
सुपर किंग्स ने एक बदलाव किया है। जगदीशन की जगह पीयूष चावला ने ली है। दूसरी ओर, हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के स्थान पर अनुभव ऑलराउंडर जेम्स नीशम को मौका दिया है। 
टीमें : 
सुपर किंग्स : शेन वॉटसन, फाफ दू प्लेसिस, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, ड्वायन ब्रावो, दीपक चाहर, पीयूष चावला, शार्दूल ठाकुर और कर्ण शर्मा। 
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियम्सन, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, जेम्स नीशम, राशिद खान, टीय नटराजन, खलील अहमद, संदीप शर्मा। 

Ujjwal Jain