दुबई : दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
मुम्बई ने लीग स्तर पर टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है जबकि दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर रही थी। ऐसे में दोनों टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे।
क्वालीफायर-1 में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में खेलेगी और हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिल सकता है क्योंकि दूसरे क्वालीफायर में उसे एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम से भिड़ना होगा।
एलिमिनेटर मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना शुक्रवार को होगा। शनिवार को आराम का दिन है और रविवार को अबू धाबी में क्वालीफायर-2 खेला जाना है। फाइनल मुकाबला 10 नवम्बर को दुबई में ही होना है।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, डेनियल सैम्स, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नार्टजे.
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.


Download Android App
Download iOS App



