आईपीएल-13 : राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Summary :

अबू धाबी : राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के 15वें मैच में शनिवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

राजस्थान की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर पांचवें नंबर पर है। वहीं, बेंगलोर भी इतने ही मैचों में इतने ही जीत और हार तथा अंकों के साथ छठे नंबर पर है।  राजस्थान अपना पिछला मैच हार चुकी है जबकि बेंगलोर अपना पिछला मैच जीत चुकी है। 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (सी), एबी डिविलियर्स (डब्ल्यू), शिवम दूबे, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, एडम जाम्पा, युजवेंद्र चहल
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (डब्ल्यू), स्टीवन स्मिथ (सी), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, टॉम कुरेन, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट

Ujjwal Jain