IPL 2020: कोलकाता के खिलाफ 39 साल के धोनी ने पकड़ा जबरदस्त कैच, वीडियो देखकर फैंस ने कहा- ‘सुपरमैन’

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के विस्फोटक बल्लेबाजी की पूरी दुनिया दिवानी है। लेकिन कई बार मैदान पर 39 वर्षीय धोनी अपनी फिटनेस का नमूना क्रिकेट प्रेमियों

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के विस्फोटक बल्लेबाजी की पूरी दुनिया दिवानी है। लेकिन कई बार मैदान पर 39 वर्षीय धोनी अपनी फिटनेस का नमूना क्रिकेट प्रेमियों को दिखाते रहते हैं। विकेट के पीछे वह बहुत ही एक्टिव नजर आते हैं और शानदार फील्डिंग करते दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक नजारा बीते बुधवार कोलकाता के खिलाफ मैच में नजर आया। धोनी ने विकेट के पीछे शानदार कैच कोलकाता के शिवम मावी का पकड़ा। 
शिवम मावी का कैच रीबाउंड पर धोनी ने पकड़ा
केकेआर की पारी के आखिरी ओवर में सीएसके के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने शिवम मावी का जबरदस्त कैच पकड़ा। शिवम मावी का कैच आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर डाइव करते हुए धोनी ने पकड़ा और शून्य पर आउट किया। 

धोनी के पास पहले गेंद तेज गति से आई लेकिन वह पकड़ नहीं पाए उसके बाद उन्होंने अपनी नजरों को नहीं हटाया और कैच पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर धोनी की इस कैच का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 
क्रिकेट फैन्स ने कहा धोनी हैं सुपरमैन 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

Desk Team