इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए 2 नई टीमों की घोषणा 25 अक्टूबर 2021 को होगी। इसकी घोषणा गत मंगलवार को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , 12 पार्टियों ने इसके टेंडर खरीद चुके हैं। इनमें संजीव गोयनका ग्रुप, मशहूर फार्मा कंपनी टॉरेंट, अरबिंदो फार्मा, ब्रॉडकास्ट और स्पोर्ट्स कंसल्टिंग एजेंसियां आईटीडब्ल्यू, ग्रुप एम, कंसोर्टियम ऑफ सिंगापुर स्थित प्राइवेट इक्विटी फर्म और कुछ अन्य पार्टियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अडानी ग्रुप ने फिलहाल टेंडर नहीं खरीदा है। सूत्रों के मुताबिक, टेंडर खरीदने की तारीख नजदीक आने पर वो इसमें शामिल होंगे।
टेंडर खरीदने की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर
आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने 31 अगस्त, 2021 को नॉन-रिफंडेबल टेंडर फीस के भुगतान पर उपलब्ध ‘इनविटेशन टू टेंडर’ दस्तावेज जारी किया था। जय शाह ने एक बयान में कहा था, इच्छुक पक्षों के अनुरोध पर, बीसीसीआई ने अब आईटीटी दस्तावेज खरीदने की तारीख 10 अक्तूबर, 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया है।’ बता दें कि टेंडर के लिए आमंत्रण (आईटीटी) खरीदने की तारीख पांच अक्तूबर थी।


Download Android App
Download iOS App



