IPL 2023: MS Dhoni 42 के होने वाले हैं, इसलिए…,Kedar Jadhav ने दिया उनके Retirement पर जवाब

Summary :

भारतीय टीम में एक वक्त पर एम.एस धोनी और केदार जाधव की जोड़ी खूब देखने को मिलती थी। दोनों ने मिलकर कई मुकाबले भारतीय टीम को जीताए हैं। इसके अलावा दोनों ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी साथ खेले हैं।

भारतीय टीम में एक वक्त पर एम.एस धोनी और केदार जाधव की जोड़ी खूब देखने को मिलती थी। दोनों ने मिलकर कई मुकाबले भारतीय टीम को जीताए हैं। इसके अलावा दोनों ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी साथ खेले हैं। वहीं धोनी ने 2019 के विश्व कप में आखिरी बार वनडे क्रिकेट खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास तो ले लिया है, मगर अभी आईपीएल में खेल रहे हैं। वहीं उनके रिटायरमेंट को लेकर भी देश भर में काफी ज्यादा चर्चा हो रही हैं। इसी कड़ी में केदार जाधव ने जवाब दिया हैं।
इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम सीएसके का एक बार फिर से नेतृत्व कर रहे हैं और साथ ही साथ उनका बल्ला बोल रहा हैं। धोनी लगभग सारे मुकाबले में रन बनाते दिख रहे हैं और विकेटकिपिंग भी उनका अब तक पहले की तरह ही लाजवाब हैं। वहीं धोनी 41 साल के हो चूके है और लोगों का ध्यान इसी बात पर रहता है कि वो कब संन्यास लेंगे। हालांकि इस पर बात तो 2021 से चल रही है कि वो अब अगले आईपीएल में नजर नहीं आएंगे, मगर हमेशा वो लोगों को चकमा देकर अगले साल के आईपीएल में नजर आने लगते हैं। तो इसी बात पर उनके साथी खिलाड़ी रहे केदार जाधव ने अपनी मन की बात कही हैं।
उन्होंने बताया कि एमएस धोनी के बिना खेलने के लिए न तो सीएसके तैयार है और न ही फैंस तैयार थे जब उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को खत्म किया था। मुझे लगता है कि आईपीएल में धोनी के लिए सीएसके से खेलते हुए यह आखिरी साल होने जा रहा है क्योंकि वह कुछ महीनों में 42 साल के हो जाएंगे। तो केदार जाधव की बात कितनी सच होती है, ये तो इस साल नहीं, मगर अगले साल के आईपीएल संस्करण में पता लगेगा क्योंकि धोनी किसी को बता कर कोई काम नहीं करते हैं, बल्कि उनका हर के फैसला अलग तरह का होता हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माही 2008 में शुरू हुए आईपीएल के पहले संस्करण से ही सीएसके के साथ जुड़े हुए हैं। मगर 2016-17 में सीएसके को बैन कर दिया गया और फिर वो उन 2 साल के लिए बनी नई टीम पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से खेले और एक साल कप्तानी भी की। उसके बाद फिर से 2018 में सीएसके की धमाकेदार वापसी हुई और माही ने फिर से सीएसके को तीसरी बार चैंपियन बना दिया। वहीं फिर 2021 में भी इस टीम ने माही की कप्तानी में चौथी बार चैंपियन बनी। 

Desk Team