31 मार्च से आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने जा रहा है। यह क्रिकेट का सबसे बड़ा फेस्टिवल कहलाता है, जिसमें रोमांच चरम-सीमा पर रहती हैं। वहीं क्रिकेट फैंस के पहले ही इस बात की खुशखबरी मिल चुकी है कि इस बार का आईपीएल पूराने फॉर्मेट में खेला जाएगा जोकि होम एंड अवे वाला हुआ करते था। इस नियम के अनुसार सभी टीम अपने एक मुकाबले होम ग्राउंड पर खेलती थी तो वहीं दूसरा मुकाबला विपक्षी टीम के होम ग्राउंड पर। इस नियम को कोरोना महामारी की वजह से बीच में हटाना पड़ा था, मगर एक बार फिर से इस नियम की वापसी हुई हैं। वहीं आईपीएल को और भी रोमांचक बनाने के लिए बीसीसीआई ने इसके नियम में कुछ और भी परिवर्तन किए हैं।

सबसे पहले आईपीएल के नियम में जो परिवर्तन किया गया है वो यह है कि अब कोई भी मुकाबले के टॉस के वक्त यह फाइनल नहीं होगा कि टीम की प्लेइंग-11 क्या होगी। कप्तान टॉस के बाद भी प्लेइंग-11 में चेंजेस कर सकते है। टॉस के वक्त जो भी प्लेइंग-11 कप्तान ने डिसाइड किया है, अगर टॉस हारने या जीतने के बाद लगता है कि मुझे अब टीम में बदलाव करना चाहिए तो वो आराम से ऐसा कर सकते हैं। वहीं दूसरा जो नियम लागू किया गया है वो यह है कि गेंदबाजी के दौरान टीम के खिलाड़ियों का कोई भी अनफेयर मूवमेंट हुआ तो उस बॉल को डेड-बॉल करार दिया जाएगा, चाहे वो विकेटकीपर ही क्यों ना हों। वहीं डेड-बॉल होने के साथ-साथ बल्लेबाजी कर रही टीम को 5 रन एक्स्ट्रा मिलेंगे।

तीसरा नियम यह लाया गया है कि मैच के दौरान इंपैक्ट प्लेयर को भी शामिल किया जाएगा। इसका मतलब अगर हम एक उदाहरण के जरिए समझे तो अच्छे से समझ आएगा। मान लेते हैं चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस के खिलाफ 180 रन के लक्ष्य को चेज कर रही हैं। वहीं सीएसके की पारी लड़खड़ा गई और 100 रन के स्कोर पर 7 विकेट गिर गए, तब सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक इंपैक्ट प्लेयर को उस वक्त बल्लेबाजी करने के लिए भेज सकते हैं, जोकि प्रॉपर बल्लेबाज है लेकिन पूरे मैच के दौरान वो प्लेइंग-11 में पहले शामिल नहीं था। या ये कह सकते है कि वो टीम का 12वां खिलाड़ी था।

तो ये हैं कुछ नियम जोकि इस बार के आईपीएल में देखने को मिलेगा। हम सब उम्मीद करेंगे कि इतने सारे चेंजेस से रोमांच इस खेल का और ऊपर जाए और हमारा इंटरटेंनमेंट जबरदस्त तरीके से हो। वहीं 31 मार्च को पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दो महीने के इस खेल के महाकुंभ में कितना रोमांच देखने को मिलेगा, क्या कोई नई टीम बनेगी चैंपियन, यह देखने वाली बात होगी।


Download Android App
Download iOS App



