आईपीएल में कल का मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच होने वाला है। आरसीबी जहां अपने पहले मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हरा कर खेलने उतरेगी तो वहीं केकेआर को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। युवा कप्तान नितीश राणा पर इस साल दबाव दोगुणा हो चुका है क्योंकि इन्हें इस पूरे सीजन कप्तानी करनी पड़ेगी।

कल का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि एक तरफ जहां कोहली का विराट रूप हमने पहले ही मुकाबले में देखा, वो भी मैदान पर नजर आने वाले हैं। वहीं इनके अलावा पूरी बैंगलोर की टीम अलग ही फॉर्म में नजर आ रही हैं। इस टीम के पास एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं। सबसे पहले तो ओपनिंग जोड़ी ही स्टार खिलाड़ी विराट और कप्तान फॉफ डु प्लेसिस हैं। उसके बाद मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक , माइकल ब्रेसवेल जैसे खिलाड़ी की बल्लेबाजी आती है, जो कि सामने वाली टीम के गेंदबाजो का लाइन लेंथ बिगाड़ कर रख देते हैं।

वहीं इस टीम को रिस टोपली के रूप में झटका लगा है और हो सकता है कि वो आज आरसीबी के प्लेइंग-11 में नजर नहीं आए। वहीं सिराज हर्षल पटेल में गेंदबाजी का कमान रहेगा। केकेआर की टीम को श्रेयस अय्यर के रूप में बड़ा झटका लगा है जो कि बैक इंजरी की वजह से बाहर हो चुके हैं और इस वजह से बल्लेबाजी लाइन-अप में इस टीम के पास ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं। हालांकि गेंदबाजी क्रम इस टीम की शानदार हैं। जैसे कि उमेश यादव, टीम साउदी, सुनिल नरेन, शार्दुल ठाकुर, आंद्रे रसेल। इन गेंदबाजों के सामने आरसीबी के बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा।

तो इस मुकाबले में यह देखना दिलचस्प होगा कि नाइट राइडर्स की गेंदबाजी जीत पाती है या फिर बैंगलोर की बल्लेबाजी। वहीं जहां बैंगलोर अपने जीत के लय को बरकरार रख कर आगे बढ़ना चाहेगी तो वहीं केकेआर अपनी पहली जीत हासिल करने की कोशिश रहेगी, तो मुकाबला कितना बड़ा यह कल ही पता लगेगा।


Download Android App
Download iOS App



