IPL2022: BCCI ने दो ग्रुप में बांटी IPL टीमें, जानिए किस टीम से कितनी बार भिड़ेगी कौनसी टीम?

Summary :

BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार 10 टीमों का ये टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होगा।

BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार 10 टीमों का ये टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होगा। लेकिन अबकी बार आपको IPL में पिछली बार से कुछ हट कर दिखने वाला है इस बार IPL की 10 टीमों को 5-5 टीमों केदो ग्रुपों में बांटा गया है। इससे फेल 2011 में खेले गए IPL में भी टूर्नामेंट को 2 ग्रुप में बाँट कर आयोजित करवाया गया था। 

Key decisions taken in IPL Governing Council meeting regarding TATA IPL 2022  Season

ग्रुप्स की बात करे तो आईपीएल के पहले ग्रुप में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स टीमें हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस है। आपको बता दें फॉर्मेट के हिसाब से लीग स्टेज में एक टीम चार विरोधियों के खिलाफ सिर्फ 1-1 लीग मैच खेलेगी। जबकि बाकि 5 विरोधियों से वो 2-2 लीग मैचों में भिड़ेगी। जिसके हिसाब से हर टीम लीग स्टेज में कुल 14-14 मैच खेलेंगी।  

IPL 2022: IPL Franchises Object To Mumbai Indians' Home Advantage At  Wankhede Stadium- Reports

उदहारण के लिए ग्रुप एक में मौजूद मुंबई की बात करे तो मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स से 2-2 मैच खेलेगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस से उसका 1-1 लीग मैच होगा।


Desk Team