उत्तर प्रदेश में चुनावों का दौर शुरू हो चुका हैं इसलिए इस राज्य की राजनीति अपने चरम शिखर पर पहुंच चुकी हैं।हालांकि चुनाव को जीतने के लिए राज्य के राजनीतिक दल आम जनता को लुभाने के लिए राजनीतिक एजेंडा को शुरू कर दिया है भारतीए जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देव सिंह ने टिप्पणी कर दी कि उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य के रूप में बदलने के लिए योगी सरकार ही सर्वोच्च हैं। हालांकि भाजपा ने किसानों का सच्चा मित्र बताया है और भाजपा ने पिछले पांच सालों में किसान हित में किये गये कार्यो से साबित भी किया है।
जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए
हालांकि,जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए स्वतंत्र देव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है और उसे सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। योगी सरकार ने गुंडों,माफियो का सफाया करके प्रदेश को भय मुक्त बनाया है।उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में मंदिर बन रहा है। धार्मिक स्थानों का विकास हो रहा है तो कांग्रेसी भाजपा नेताओं पर सांप्रदायिक होने के आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस की सरकारों ने देश की आजादी में भाग लेने वालों को भूलकर अपने परिवार के सदस्यों को ही याद रखा, जब चुनाव नजदीक आता है तब कांग्रेस के लोग घर से बाहर निकलते हैं लेकिन जनता इस बार इनको सबक सिखाने के लिए तैयार है।
भाजपा का टीका बताकर लोगों को गुमराह किया
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बरसते हुये स्वतंत्र देव ने कहा कि सपा एक जातिवादी पार्टी है। अखिलेश यादव ने कोरोना के टीके को भाजपा का टीका बताकर लोगों को गुमराह किया और फिर बाद में स्वयं पिता पुत्र ने टीके को लगवा लिया है। 10 तारीख के बाद जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार शपथ लेंगे तो बचे हुए गुंडों का 24 घंटे के अंदर सफाया होगा। उन्हें ठीक करने का काम केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर सकती है।
भाजपा सरकार की कोरोना को दौरान योजनाएं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल मे भाजपा सरकार ने 15 करोड लोगों के घरों में भोजन की व्यवस्था कराई। प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी किसानों के दर्द को समझते हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना आने पाए इसलिए सभी किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना लागू करके किसानो के हित में कार्य किया है। विरोधी तो विरोध करेंगे ही लेकिन 10 मार्च को विरोधी परास्त हो जाएंगे। इस मौके पर बस्ती के चुनावी जनसभा में कप्तानगंज से भाजपा प्रत्याशी चंद, प्रकाश शुक्ला तथा सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी राघवेंद, प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



