BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार 10 टीमों का ये टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होगा। लेकिन अबकी बार आपको IPL में पिछली बार से कुछ हट कर दिखने वाला है इस बार IPL की 10 टीमों को 5-5 टीमों के दो ग्रुपों में बांटा गया है। इससे फेल 2011 में खेले गए IPL में भी टूर्नामेंट को 2 ग्रुप में बाँट कर आयोजित करवाया गया था।

ग्रुप्स की बात करे तो आईपीएल के पहले ग्रुप में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स टीमें हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस है। आपको बता दें फॉर्मेट के हिसाब से लीग स्टेज में एक टीम चार विरोधियों के खिलाफ सिर्फ 1-1 लीग मैच खेलेगी। जबकि बाकि 5 विरोधियों से वो 2-2 लीग मैचों में भिड़ेगी। जिसके हिसाब से हर टीम लीग स्टेज में कुल 14-14 मैच खेलेंगी।

उदहारण के लिए ग्रुप एक में मौजूद मुंबई की बात करे तो मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स से 2-2 मैच खेलेगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस से उसका 1-1 लीग मैच होगा।


Download Android App
Download iOS App



