IPL2022: IPL मेगा ऑक्शन की तस्वीर हुई साफ, जानिए कब? कहाँ? और कैसे होगा कार्यक्रम?

Summary :

आईपीएल 2022 की तैयारियां जोरो शोरों पर हैं और इसी क्रम में अब मेगा ऑक्शन की तस्वीर पूरी तरह से साफ़ हो चुकी है

आईपीएल 2022 की तैयारियां जोरो शोरों पर हैं और इसी क्रम में अब मेगा ऑक्शन की तस्वीर पूरी तरह से साफ़ हो चुकी है जैसे की ये कितने बजे से शुरू होगा? कब होगा? और कहाँ होगा? अगर आपके मन में भी ये सवाल आया है तो हम आपको बता दे IPL2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आईपीएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई है।

ये नीलामी दो दिन तक चलेगी। जिसमे आईपीएल के इस 15वें सीजन के लिए 10 टीमों के मालिक खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे। आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए इस बार 1200 से ज्यादा क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन इन्हे शार्ट लिस्ट किया गया और इनमे से सिर्फ 590 क्रिकेटरों पर बोली लगेगी। स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर नीलामी को लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा।  

IPL Auction 2021 Highlights: Chris Morris biggest buy at ₹16.25 crore |  Hindustan Times

आपको बता दे नीलामी में जिन 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, उनमें से 228 कैप्ड और 355 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं। कैप्ड खिलाड़ी मतलब वो जो खिलाडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं, अनकैप्ड प्लेयर्स वो जो घरेलू क्रिकेट या लीग क्रिकेट, भारत या फिर दूसरे देश में खेल चुके हैं, लेकिन उनको अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। और जाते जाते आपको याद दिला दे की इस बार ऑक्शन में 8 की जगह 10 टीमें भाग लेंगी।


Desk Team