Ireland vs India 1st T20I: इंडिया और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच शाम 6 बजे शुरू होना है, लेकिन मौसम इस रोमांचक मुकाबले का मजा किरकिरा कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश होने की संभावना है, जिससे मुकाबले की शुरुआत में देरी या ओवरों में कटौती हो सकती है।
Chance Of Rain: मैच के दौरान कितनी है बारिश की संभावना?

मौसम वेबसाइट AccuWeather के अनुसार बेलफास्ट में लेकल समय दोपहर 1:30 बजे से शुरू होने वाले मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोपहर 1 बजे बारिश की संभावना करीब 49 प्रतिशत है, जबकि 3 बजे तक यह बढ़कर 59 प्रतिशत हो सकती है। इसके अलावा शाम 4 बजे के आसपास भी तेज बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में अगर मौसम ने साथ नहीं दिया, तो मुकाबला प्रभावित हो सकता है और एक्सट्रीम सिचुएशन में मैच रद्द होने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
Rules For Rain: बारिश होने पर क्या होंगे नियम?

भारत और आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए बारिश को लेकर कोई अलग नियम लागू नहीं किए गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के सामान्य नियम ही इस सीरीज में भी लागू होंगे। अगर बारिश के कारण मैच समय पर शुरू नहीं हो पाता, तो पहले मुकाबले की शुरुआत में देरी होगी। जरूरत पड़ने पर ओवरों के नंबर कम किए जाएंगे ताकि रिजल्ट निकाला जा सके। अगर बारिश लंबे समय तक जारी रहती है, तो अधिकारियों की कोशिश होगी कि कम से कम 5-5 ओवर का मुकाबला कराया जाए। लेकिन अगर इतनी भी संभावना नहीं बनती, तो मैच को ‘नो रिजल्ट’ घोषित कर दिया जाएगा।
Ireland vs India 1st T20I: मैच रद्द होने पर किसे मिलेगा फायदा?

अगर मुकाबला बिना एक भी गेंद खेले या कम ओवर पूरे किए बिना रद्द हो जाता है, तो किसी भी टीम को विजेता घोषित नहीं किया जाएगा। मैच का रिजल्ट नो रिजल्ट रहेगा और दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिलने की सिचुएशन टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार लागू होगी। ऐसे में सीरीज का फैसला दूसरे और अंतिम टी20 मुकाबले पर निर्भर करेगा।


Download Android App
Download iOS App




