कोहली या धोनी दोनों में से कौन है ‘बेस्ट’ भारतीय कप्तान, इरफान पठान ने बताया

Summary :

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने कीवी टीम को मुंबई टेस्ट में 372 रनों से पटखनी देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने कीवी टीम को मुंबई टेस्ट में 372 रनों से पटखनी देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया। खास बात भारतीय टीम की टेस्ट क्रिकेट  इतिहास में रनों से यह सबसे बड़ी जीत है, जबकि न्यूज़ीलैण्ड  टीम की लाल गेंद वाले क्रिकेट में सबसे बड़ी हार। यही नहीं इस शानदार जीत की बदौलत टीम इंडिया ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान भी हासिल कर लिया है।
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा। इस दौरान भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने कोहली की खूब तारीफ की है। खास बात अब तो उन्होंने विराट को भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान बताया है। इस बीच उन्होंने अपनी पोस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी बात की। 

इरफान पठान ने अपने ट्वीट में लिखा, जैसा कि मैंने पहले कहा है और फिर से कह रहा हूं। विराट कोहली भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान हैं। वह 59.09% जीत प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है और दूसरे स्थान पर 45% है।

Desk Team