ओवल टेस्ट में तहलका मचाने वाले क्रिस वोक्स अपनी वापसी से हैं बेहद खुश, पहले ही ओवर में लिया विकेट

Summary :

इंग्लिश टीम के तूफानी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने बेहतरीन वापसी करते हुए मेहमान टीम के विरुद्ध जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के पहले दिन चार विकेट अपने नाम किये हैं।

इंग्लिश टीम के तूफानी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने बेहतरीन वापसी करते हुए मेहमान टीम के विरुद्ध जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के पहले दिन चार विकेट अपने नाम किये हैं। वोक्स की घातक गेंदबाजी की वजह से भारतीय टीम की पहली पारी 191 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। इंग्लैंड टीम ने 15 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिसमें 6 मेडेन शामिल थे।
विभिन्न कारणों की वजह से तकरीबन एक साल तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने के बाद भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से वापसी करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने कहा है कि मैदान पर वापस आना उनके लिए सुखद है।
वोक्स ने भारत के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन चार विकेट लिए और टीम इंडिया की पहली पारी 191 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, मैं क्रिकेट दोबारा खेलने के लिए बैचेन था और वापस आना सुखद है। ऐसा महसूस हो रहा है कि लंबे समय बाद वापसी कर रहा हूं लेकिन इंतजार करना सही रहा।
उन्होंने कहा, दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो मेरी तरह ही पिछले 18 महीनों से परेशानी से जूझ रहे हैं। पिछले साल मैंने कुछ मिस किया। लेकिन यह अच्छा है कि जो मैं दिखाना चाहता था उसे दिखाया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुझे काफी खुशी है कि हमने उन्हें सस्ते में आउट किया लेकिन हमें अपने तीन विकेट नहीं गंवाने थे जिसमें जोए रूट का विकेट शामिल है जो फॉर्म में चल रहे हैं। मुझे अभी भी लगता है कि हम अच्छी बल्लेबाजी करेंगे और बेहतर बढ़त हासिल करेंगे तथा टीम इंडिया पर दबाव डालेंगे। दूसरा दिन काफी बड़ा होने वाला है। सुबह का सत्र महत्वपूर्ण रहेगा।
बताते चले वोक्स न केवल गेंदबाजी बल्कि शानदार बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं। उन्होंने 39 टेस्ट मैच में अभी तक 116 विकेट अपने नाम किये हैं साथ ही 27.52 के औसत से 1321 रन बटोरे हैं।  

Desk Team