पंजाब के मोगा में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक कार्यक्रम में किसानों के कथित तौर पर जबरन दाखिल होने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। इस मामले में पुलिस ने 200 से 250 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ध्रुमन एच निंबाले ने मामले पर कहा कि कल शिरोमणि अकाल दल की रैली में 600-650 किसान बैरिकेड तोड़कर अंदर घुस गए। वहां मौज़ूद पुलिसकर्मियों ने किसानों को समझाया लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं सुनी। किसानों ने बात ना सुनकर ट्रैक्टर से बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, किसानों के इस उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस को सख़्त कार्रवाई करनी पड़ी। किसानों ने पुलिसकर्मियों के ऊपर पत्थर भी फेंके जिसमें कई पुलिसकर्मी ज़ख्मी भी हुए। मामले में 200-250 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
दरअसल, गुरुवार को पंजाब के मोगा में शिरोमणि अकाली दल के एक कार्यक्रम में किसानों के कथित तौर पर जबरन दाखिल होने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार का प्रयोग करना पड़ा। इस पूरी घटना के दौरान पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



