क्रोएशिया के खिलाफ दमखम दिखाने को तैयार है जापान

Summary :

जापान की टीम फुटबॉल विश्व कप में सोमवार को जब पिछली बार की उपविजेता क्रोएशिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश नॉकआउट चरण में पहली जीत दर्ज करने की होगी।

जापान की टीम फुटबॉल विश्व कप में सोमवार को जब पिछली बार की उपविजेता क्रोएशिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश नॉकआउट चरण में पहली जीत दर्ज करने की होगी।
मैच से पहले टीम के डिफेंडर युटो नाकाटोमो ने अपने साथी खिलाड़ियों से समुराई (जापानी योद्धा) की तरह जज्बा दिखाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें पूरे दमखम के साथ खेलना होगा।’’
इस टीम ने ग्रुप चरण में पूर्व चैम्पियन जर्मनी और स्पेन जैसी टीमों को हराकर उलटफेर किया लेकिन क्रोएशिया के खिलाफ 0-1 से हार गयी।
अंतिम 16 में पहुंची टीम में आबादी के मामले में क्रोएशिया सबसे छोटा देश है। महज 40 लाख के आबादी वाले इस देश ने पिछले विश्व कप में दमदार खेल दिखाया था। टीम 1998 में तीसरे स्थान पर रह चुकी है।
कोच कोच ज्लाटको डालिच से जब पूछा गया, क्या तीसरी बार में टीम को किसमत का साथ मिलेगा तो उन्होंने कहा, ‘‘ हां, क्यों नही।
उन्होंने कहा कि उनकी टीम जापान की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।
डालिच ने कहा, ‘‘ वे समुराई की सीख को इस खेल में लागू करेंगे। हम भी अपना काम करेंगे। हम जानते हैं कि यह मैच हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। हम जानते हैं कि प्रतिद्वंद्वी कौन है। हम उनकी मानसिकता को समझते हैं। ।’’

Shera Rajput