जसप्रीत बुमराह का इंग्लिश खिलाड़ियों पर फूटा गुस्सा, बीच मैदान पर मचा बड़ा बवाल

Summary :

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है।

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। मैच बेहद ही रोमांचक मोड़ पर आ खड़ा हुआ है इस दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के बीच काफी गर्मा-गर्मी भी देखने को मिल रही है। दरअसल जब भारतीय टीम के जसप्रीत बुमराह  मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तब इंग्लैंड के खिलाड़ी कई बार उनसे बहसबाजी करते हुए नजर आए।
बुमराह से भिड़े इंग्लिश खिलाड़ी…
लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवे दिन का खेल शुरू होते ही कुछ ओवर खेलने के बाद ही ऋषभ पंत बोल्ड हो गए। इसके बाद बुमराह बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आये और उनके आते ही इंग्लिश टीम एक्शन में आ गई। ऐसे में बहुत बार इंग्लिश खिलाड़ी बुमराह से भिड़ते हुए नजर आये। अब इसी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी बीच बुमराह इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर को कुछ कहते दिखे।

दरअसल इंग्लैंड के खिलाड़ी बुमराह से बदला लेने की कोशिश में लगे हुए थे। क्योंकि जब इंग्लैंड बल्लेबाजी कर रहा था उस दौरान कई बार जसप्रीत बुमराह ने जेम्स एंडरसन को खतरनाक बाउंसर फेंकी। ऐसे में जब बुमराह बल्लेबाजी के लिए आए तो इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने उन पर खतरनाक गेंदों से हमला करना शुरू कर दिया।
बुमराह-शमी ने इंग्लैंड से छीना मैच 
पांचवे दिन के पहले सेशन में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने बहेतरीन बल्लेबाजी कर इंग्लैंड के हाथों से लगभग इस मैच को अपने नाम कर ही लिया। 
भारत ने लंच तक आठ विकेट पर 286 रन बनाये थे और अब उसकी बढ़त 259 रन की हो गयी है। लंच के समय शमी 67 गेंदों पर 52 रन बनाकर खेल रहे थे जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है। बुमराह ने नाबाद 30 रन बनाये हैं जो उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है।

Desk Team